फर्रुखाबाद कन्नौज, जनवरी 4 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। गंगा किनारे रहने वाले किसानों के लिए अच्छी खबर है। उन्हें अपनी आय बढ़ाने के लए शासन की ओर से प्रोत्साहित किया जा रहा है। जो किसान गंगा किनारे के पांच किलोमीटर दोनों ओर औषधीय खेती करेंगे और प्रोसेसिंग प्लंाट लगायेंगे उन्हें 40 से 50 फीसदी तक अनुदान मिलेगा। शर्त यह है कि यह खेती पूरी तौर पर रसायनमुक्त होगी। औषधीय खेती के लिए किसानों को मोटीवेट करने के लिए उद्यान विभाग की ओर से पहल चालू कर दी गयी है। औषधि खेती के माध्यम से किसान अपनी आय में बढ़ोत्तरी कर सकते हैं। सुगंधित औषधीय पौधों की डिमांड दूर दूर तक है। मगर किसान औषधीय खेती से दूर ही रहते हैं और अपनी परंपरागत खेती पर पूरा दिमाग लगाये रहते हैं। इन हालातों में किसानों को अक्सर फसलों में घाटा भी झेलना पड़ जाता है। उद्यान विभाग की ओर से किसान...