अलीगढ़, अगस्त 7 -- अलीगढ़, दादों। हरिद्वार में बुधवार की सुबह गंगा का जल स्तर खतरे के निशान को पार कर गया। अलीगढ़ में भी इसका असर देखा जा रहा है। यहां जल स्तर खतरे के निशान के समीप पहुंच चुका है। तटवर्ती इलाकों में अलर्ट जारी किया गया है। प्रशासन भी बढ़ते जल स्तर पर निगरानी किए हुए है। अलीगढ़ में दादों के सांकरा घाट पर तटवर्ती इलाकों में आबादी रहती है। जब हरिद्वार में गंगा का जल स्तर खतरे के निशान को पार किया तो पानी आगे की तरफ छोड़ा गया। इससे अलीगढ़ में भी जल स्तर खतरे के निशान के पास पहुंच गया। ऐसे में नरौरा खंड अलर्ट मोड पर आ गया। गंगा का जल स्तर इस समय 178.31 मीटर पर है। गंगा में 1.72123 लाख क्यूसेक पानी 178.31 मीटर पर है। खतरे का निशान 178.765 मीटर पर है। जल स्तर खतरे के निशान ने कुछ ही दूरी पर रह गया है। क्षेत्र के साकरा गंगा घाट पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.