रिषिकेष, जून 26 -- पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश से गंगा का जलस्तर बढ़ने लगा है। गुरुवार को गंगा का जलस्तर चेतावनी निशान 339.50 मीटर से 50 सेंटीमीटर नीचे तक पहुंच गया। जलस्तर बढ़ने पर स्नानघाट डूब गये। जिस पर पुलिस ने लोगों को घाट पर जाने से रोका। बीती बुधवार से गंगा का जलस्तर लगातार घट बढ़ रहा है। गुरुवार दोपहर बाद अचानक गंगा का जलस्तर बढ़ने लगा। दोपहर करीब दो बजे जलस्तर चेतावनी निशान 339.50 मीटर के करीब पहुंच गया। जलस्तर बढ़ने से ऋषिनगरी के सभी स्नानघाट जलमग्न हो गये। जिस पर पुलिस ने गंगातट पर मुनादी करवाने के साथ लोगों को घाट पर स्नान करने से रोका। इन दिनों गंगा का पानी गदला होने के साथ उसमें टूटे पेड़ भी बहकर आ रहे है,साथ ही गंगा का बहाव भी तेज हो गया है। जिसके चलते सुरक्षित घाटों पर स्नान करना जोखिम भरा हो सकता है। एसडीएम योगेश माहरा न...