वाराणसी, अगस्त 9 -- वाराणसी, विशेष संवाददाता। गंगा जलस्तर में शुक्रवार को तेजी से घटाव हुआ। घटने की रफ्तार दिनभर चार से पांच सेमी बनी रही। वहीं देर शाम दो सेमी प्रतिघंटा गंगा घट रही थीं। आठवें दिन दोपहर बाद चेतावनी बिंदु से नीचे पानी उतर गया है। दो दिनों से घटाव के बीच बारिश ने बाढ़ पीड़ितों की दुश्वारियां और चुनौतियां बढ़ा दीं। छतों पर प्लास्टिक की छाया में रह रहे लोगों की रात बेबसी में गुजरी। केंद्रीय जल आयोग के मुताबिक रात 8 बजे गंगा का जलस्तर 70.20 मीटर पर था। शहर से ग्रामीण इलाकों तक बाढ़ का पानी उतरने के बाद लोग अब संक्रामक बीमारियों के खतरे से सहमे हैं। गंगा-वरुणा के तटवर्ती इलाकों में पानी हटने के बाद मिट्टी गाद, कूड़ा, जलकुम्भी और कीचड़ फैला है। पक्के घाटों पर पुजारियों, नाविकों और दुकानदारों ने अपने सामर्थ्य से सफाई शुरू कर दी ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.