खगडि़या, दिसम्बर 31 -- परबत्ता, एक प्रतिनिधि प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में दशकों से गंगा कटाव से विस्थापित होकर सैंकड़ों परिवार पुनर्वास की आस में सरकार की ओर टकटकी लगाये बैठे हैं। कुछ परिवारों को सरकार द्वारा अर्जित जमीन बसने की सुविधा भी दी गई है, लेकिन गंगा कटाव से विस्थापित इन परिवारों को आज तक बासगीत पर्चा नहीं दिया गया है। दशकों से इस समस्या को लगातार उठा रहे सीपीआई के अंचल मंत्री कैलाश पासवान ने बताया कि गंगा कटाव से परबत्ता अंचल के जोरावरपुर पंचायत के कज्जलवन, कोलवारा पंचायत के कैरिया गांव, कुल्हरिया पंचायत के अंबेडकर नगर भरसो आदि में सरकार के द्वारा विस्थापित परिवारों को भू- अर्जन कार्यालय खगड़िया के द्वारा भूमि अर्जित कर वर्ष 1970 से 1993 के बीच बसाया गया। इस कार्य में परबत्ता के अंचल अधिकारी तथा अंचल अमीन के द्वारा बसाए लोगों को...