प्रयागराज, अगस्त 4 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। गंगा और यमुना का जलस्तर लगातार बढ़ता रहा है। खतरे को देखते हुए यमुना और गंगा पर बने रेलवे पुलों पर फिलहाल ट्रेनों की रफ्तार कम कर दी गई है। अभी 86 मीटर के ऊपर बह रही यमुना का जलस्तर 87 मीटर से ऊपर पहुंचता है तो नैनी पुल पर ट्रेन का संचालन रोका जाना तय है। फिलहाल ऐसी संभावना कम नजर आ रही है। नैनी यमुना पुल पर ट्रेनों का संचालन 80 से 110 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से होता है। सीपीआरओ शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि बाढ़ के कारण सतर्कता बरती जा रही है। वर्तमान में ट्रेनों की रफ्तार 45 किमी प्रतिघंटा कर दी गई है। इसके अलावा मेजारोड स्टेशन के पूर्व टोंस नदी पुल पर ट्रेनों की गति 45 किमी प्रतिघंटा निर्धारित की गई है। दूसरी ओर उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के फाफामऊ गंगा रेल पुल पर अभी कॉशन तो नहीं लगाया गया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.