बदायूं, जनवरी 10 -- बदायूं, संवाददाता। मेरठ से प्रयागराज तक जाने वाले 594 किमी लंबे गंगा एक्सप्रेस-वे का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो गया है। इन दिनों एक्सप्रेस-वे पर वाहनों का संचालन शुरू करने की तैयारियां जारी हैं। इसके लिए टोल बूथ पर टेस्टिंग ट्रायल चल रहा है। उदघाटन के बाद वाहनों का एक्सप्रेस-वे से गुजरना शुरू हो जायेगा। मेरठ से प्रयागराज की राह अब आसान होने जा रही है। गंगा एक्सप्रेस-वे बनकर तैयार हो चुका है, जल्द उदघाटन की तिथि जारी होने वाली है, फिलहाल इन दिनों टोल बूथ पर टेस्टिंग ट्रायल कराया जा रहा है। अदाणी इंटरप्राइजेज द्वारा बनाये गये गंगा एक्सप्रेस-वे पर बिसौली के समीप किलोमीटर 146 पर शुक्रवार को टोल बूथ का ट्रायल सफल रहा। ट्रायल के लिए कार में सवार होकर अदाणी ग्रुप के अफसर पहुंचे थे और उन्होंने स्वयं की कार के अलावा कुछ अन्य वा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.