बिजनौर, दिसम्बर 2 -- नजीबाबाद। तीसरे दिन भी डॉ साईम अंसारी के नेतृत्व में पोस्टकार्ड अभियान जारी रहा जिसमें काफी संख्या में लोगों ने सहयोग किया। बताया कि भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के युवा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दिगंबर सिंह के आह्वान पर गंगा एक्सप्रेसवे बिजनौर से होकर निकाले जाने, सहकारी चीनी मिल की पेराई क्षमता बढ़ाने, नगीना में कृषि अनुसंधान केंद्र कृषि विश्वविद्यालय बनाये जाने सहित अन्य मांगो को लेकर अभियान चलाया जा रहा है। कुलवीर सिंह, अब्दुल रहमान, अमन, जीशान अहमद, मुबस्सिर, सचिन, गोविंद, नवीन राजपूत, अजमल, अंसार आदि ने नगर के मुख्य मार्गो पर पोस्कार्ड अभियान चलाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...