लखनऊ, फरवरी 14 -- औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने गंगा एक्सप्रेवे के बचे हुए कामों को जल्द पूरा कराने तथा प्रस्तावित सभी नवीन एक्सप्रेसवे का हर हाल में शिलान्यास अक्तूबर में कराने का निर्देश दिया है। मंत्री ने शनिवार को पिकप भवन में उप्र एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) के कार्यों की समीक्षा बैठक में कहा कि मेरठ से प्रयागराज तक निर्माणाधीन प्रदेश के सबसे लंबे गंगा एक्सप्रेसवे के बचे हुए काम की नियमित मानीटरिंग की जाए। अधिकारियों ने बताया गया कि 594 किलोमीटर लंबे गंगा एक्सप्रेसवे के मेन कैरिजवे का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। वाहनों का अवागमन शुरू होने के पूर्व अब सुरक्षात्मक उपायों पर विशेष रूप से कार्य किया जा रहा है। गंगा एक्सप्रेसवे पर पक्की बाउंड्रा वाल व मेटल बीम क्रैश बैरियर का निर्माण कराया जा रहा है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.