संभल, जनवरी 29 -- गंगा एक्सप्रेसवे के किनारे औद्योगिक गलियारा विकसित किए जाने की प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ रही है। इसके तहत खिरनी, अमावती, सारंगपुर और बसला की मढैंया गांव के जंगल क्षेत्र में भूमि अधिग्रहण का कार्य लगभग अंतिम चरण में पहुंच चुका है। प्रशासन के अनुसार अभी करीब नौ हेक्टेयर भूमि की खरीद शेष है, जिसे शीघ्र पूरा करने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में गुरुवार को उपजिलाधिकारी रामानुज, यूपीडा द्वारा नामित अधिकारी बीडी शर्मा, राजस्व निरीक्षक ओमकार गौंड सहित अन्य राजस्व कर्मी सारंगपुर गांव पहुंचे। अधिकारियों ने गांव के सरकारी स्कूल परिसर में किसानों और ग्रामीणों की बैठक आयोजित कर औद्योगिक गलियारे से जुड़ी उनकी समस्याएं और आशंकाएं सुनीं। बैठक के दौरान अधिकारियों ने बताया कि जिन किसानों की भूमि औद्योगिक गलियारे के लिए चयनित की गई ...