प्रयागराज, फरवरी 23 -- फाफामऊ, हिन्दुस्तान संवाद। शांतिपुरम स्थित गंगा ऋषिकुलम स्कूल का वार्षिकोत्सव उत्सव तरंग 2026 सोमवार को राजर्षि टंडन के अटल प्रेक्षा गृह में धूमधाम से मनाया गया। समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि कार्यवाहक कमांडेंट सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर पड़िला श्रीनिवास ने किया। विशिष्ट अतिथि शहर उत्तर के विधायक हर्षवर्धन बाजपेयी रहे। बच्चों ने आपरेशन सिंदूर, छठ पूजा, शिव तांडव, महिषासुर मर्दन आदि सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। अतिथियों का स्वागत स्कूल प्रबंधक मत्स्येंद्र द्विवेदी और आभार प्रधानाचार्या प्रतिभा द्विवेदी ने जताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...