समस्तीपुर, अप्रैल 2 -- मोहनपुर। जल शक्ति मंत्रालय की नमामि गंगे परियोजना के तहत जिला गंगा समिति ने रसलपुर के सीढ़ी घाट पर गंगा आरती का आयोजन किया। यह कार्यक्रम स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत हुआ। संचालन वरीय उप समाहर्ता स्नेहा कुमारी और पुष्पिता झा ने किया। गंगा आरती के मुख्य यजमान विधायक राजेश कुमार सिंह रहे। कार्यक्रम में बनारस से आए आचार्य राजमंद पांडे, शुभम त्रिवेदी व शिवम मिश्रा ने आरती कराई। आरती के समय बनारस की गंगा आरती जैसी भव्यता नजर आ रही थी। घाट पर बड़ी संख्या में लोग जुटे थे और सभी गंगा मइया के प्रति अपनी भक्ति भावना निवेदित कर रहे थे। संपूर्ण गंगा घाट और आसपास भक्ति और उल्लास का वातावरण पसरा हुआ था। मौके पर जिला गंगा समिति के डीपीओ निरजेश कुमार, जदयू के मोहीउद्दीन नगर प्रखंड अध्यक्ष अमित कुमार सिंह गुल्लू, क्षत्रिय चेतना मंच के अध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.