कोडरमा, जनवरी 19 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता श्री श्याम सेवा मंडल, झुमरी तिलैया के तत्वावधान में आयोजित प्रथम वार्षिक श्री श्याम सेवा महोत्सव का शुभारंभ सोमवार को भक्ति, श्रद्धा और उल्लास के साथ हुआ। महोत्सव के पहले दिन शहर में भव्य एवं ऐतिहासिक शोभायात्रा निकाली गई, जिसने पूरे झुमरी तिलैया को श्याममय कर दिया। सुबह 10 बजे अड्डी बंगला से शोभायात्रा का शुभारंभ सभी श्याम प्रेमियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन एवं "जय श्री श्याम" के गगनभेदी जयघोष के साथ किया गया। श्याम ध्वज के साथ निकली शोभायात्रा अड्डी बंगला से झंडा चौक, महाराणा प्रताप चौक होते हुए कार्यक्रम स्थल पहुँची। निशान यात्रा में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और पूरा शहर श्याम भक्ति के रंग में रंगा नजर आया। शोभायात्रा के दौरान जगह-जगह श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा की गई। भजन गायक न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.