मधुबनी, जून 28 -- मधुबनी । नगर निगम क्षेत्र के सबसे व्यस्त बाजार गंगासागर चौक इलाके में कई समस्याएं हैं। यहां पेयजल संकट, यूरिनल नहीं रहने एवं पार्किंग की सुविधा नहीं रहने से दुकानदारों के साथ आम लोग भी परेशान हैं। हरदिन हजारों लोग शहर व देहात से गंगासागर चौक इलाके में बाजार करने आते हैं। यहां की खासियत यह है कि गंगासागर चौक के आसपास लगभग सभी प्रकार के जरूरी सामान की दुकानें है। इससे लोगों को एक ही जगह बाजार करने में सहूलियत होती है। लेकिन यहां आने वाले ग्राहकों को कोई सुविधा नहीं है। गंगासागर चौक निवासी एवं पूर्व वार्ड पार्षद कैलाश साह, नारायण कुमार, दिनेश गिरी, सतीश महथा, छेदी साह, मो. कलाम, गोलू कुमार ने बताया कि चौक पर एक भी चापाकल नहीं है। ऐसे में नल जल योजना से लोगों को बड़ी उम्मीद थी की अब पानी की समस्या से निजात मिलेगी। लेकिन यहां ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.