बहराइच, फरवरी 6 -- चरदा। ग्राम पंचायत गंगापुर में चन्द्रा पब्लिक वेलफेयर फाउंडेशन ट्रस्ट की ओर से कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ. जी.सी. पाण्डेय ने करीब 500 जरूरतमंद महिला-पुरुषों को कंबल वितरित किए। डॉ. पाण्डेय ने बताया कि ट्रस्ट द्वारा सर्दियों में कंबल और गर्मियों में जरूरतमंद महिलाओं को साड़ी वितरण का कार्य किया जाता है।भाजपा रुपैडीहा मंडल के महामंत्री योगेश पाण्डेय ने कार्यक्रम की सराहना की। राजेश पाण्डेय एडवोकेट, राकेश पाण्डेय एडवोकेट, उमेश चंद्र पाण्डेय, योगेश चंद्र पाण्डेय थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...