समस्तीपुर, जनवरी 11 -- सरायरंजन। प्रखंड क्षेत्र के गंगापुर गांव में दोनों मृतक चचेरे भाई के घर में दो दिन से चूल्हे नहीं जले हैं। मृतकों के परिजनों के घर पर गांव के लोगों के द्वारा चाय, बिस्कुट, नास्ता आदि पहुंचाया जा रहा है। किसी तरह दोनों के परिजन चाय, नाश्ता, बिस्कुट से काम चला रहे हैं। दोनों के परिजनों का दो दिन से रोते रोते बुरा हाल है। मृतकों के माता-पिता, पत्नी पुत्र आदि रोते रोते बदहवास हो जा रही है। आसपास की महिलाएं पहुंचकर समझाने बुझाने का प्रयास कर रही है। लेकिन जिस मां के नौजवान पुत्र की मौत हो गयी हो वह मां कैसे शांत रह सकती है। मृतक संजीव एवं अजय के घर पर परिजनों को संवेदना जताने वालों का तांता लगा हुआ है। बताते चलें की शुक्रवार की देर रात पटोरी से घर आने के क्रम में मुसरीघरारी में किसी वाहन चालक ने बाइक सवार दोनों चचेरे भाई...