मुंगेर, दिसम्बर 19 -- मुंगेर, एक संवाददाता। बढ़ती ठंड को देखते हुए जिला प्रशासन की ओर से जरूरतमंदों को राहत पहुंचाने की पहल की जा रही है। इसी क्रम में गुरुवार को देर शाम उप विकास आयुक्त (डीडीसी) अजीत कुमार सिंह द्वारा गंगानगर बस्ती (साइबर थाना के पीछे) में जरूरतमंद निर्धन, वृद्ध, विधवा एवं दिव्यांग व्यक्तियों के बीच कंबल का वितरण किया गया। इस अवसर पर कुल 40 जरूरतमंदों को कंबल उपलब्ध कराए गए। मौके पर डीडीसी ने कहा कि, ठंड के मौसम में सबसे अधिक परेशानी गरीब, बुजुर्ग, विधवा एवं दिव्यांग व्यक्तियों को होती है। प्रशासन का प्रयास है कि, कोई भी जरूरतमंद ठंड से प्रभावित न हो। इसी उद्देश्य से जिले के विभिन्न क्षेत्रों में कंबल वितरण का कार्य किया जा रहा है, ताकि कमजोर वर्ग के लोगों को ठंड से राहत मिल सके। उन्होंने बताया कि, गंगानगर बस्ती में रहने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.