मिर्जापुर, जून 24 -- मिर्जापुर, संवाददाता। राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के अंतर्गत राजीव गांधी दक्षिण परिसर बरकछा के पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान संकाय के पशु चिकित्सकों ने सोमवार को गंगातीरी सरोगेट गाय के भ्रूण प्रत्यारोपण तकनीक और वर्गीकृत सीमेन की मदद से एक स्वस्थ 23 किलोग्राम वज़नी साहीवाल बछिया को जन्म दिया। पशु चिकित्सकों की इस सफलता पर पूरे परिसर में खुशी की लहर दौड़ गई। यह उपलब्धि इस परियोजना के तहत पैदा हुई अब तक की तीसरी मादा बछिया है। कृषि विज्ञान संस्थान में देशी गंगातीरी और साहीवाल नस्ल की गायों के संरक्षण और संवर्धन के लिए महत्वाकांक्षी सहायक प्रजनन प्रौद्योगिकी परियोजना चलाई जा रही है। इसी परियोजना के तहत गंगातीरी सरोगेट गाय ने भ्रूण प्रत्यारोपण तकनीक और वर्गीकृत सीमेन की मदद से एक स्वस्थ 23 किलोग्राम वजनी साहीवाल बछिया को जन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.