वाराणसी, जनवरी 31 -- वाराणसी। अस्सी घाट से शुक्रवार को वाराणसी टूरिज्म गिल्ड की ओर से पंचकोशी देव यात्रा निकाली गई। इंडिया टूरिज्म के सहयोग से शुरू हुई इस यात्रा का शुभारम्भ मां गंगा के पावन जल से संकल्प लेकर हुआ। सबसे पहले यात्रा कंदवा स्थित कर्दमेश्वर महादेव मंदिर पहुंची। यहां भगवान शिव के अभिषेक और पूजन हुआ। मुख्य वक्ता प्रख्यात इतिहासविद प्रो. मारुति नंदन तिवारी ने बताया कि कर्दमेश्वर महादेव मंदिर स्थापत्य कला का अद्वितीय उदाहण है। उमाशंकर गुप्ता ने भी पंचकोशी यात्रा के महत्व पर प्रकाश डाला। इसके बाद देहली विनायक, लंगोटिया हनुमान होते हुए, भीमचंडी, रामेश्वर महादेव, पांचों पंडवा और कपिलधारा तीर्थ स्थित जौ विनायक पहुंचकर सम्पन्न हुई। इंडिया टूरिज्म के सहायक निदेशक पावस प्रसून और टूरिज्म गिल्ड के अध्यक्ष सुभाष कपूर ने झंडी दिखाकर यात्रा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.