गाज़ियाबाद, जून 7 -- ट्रांस हिंडन, वरिष्ठ संवाददाता। वसुंधरा सेक्टर एक में गंगाजल की लाइन में लीकेज के कारण पानी सड़कों पर बह रहा है। कुछ अपार्टममेंट की पार्किंग तक में पानी भर गया है। पानी की बर्बादी के साथ ही आसपास के इलाके में जलभराव की भी समस्या हो गई, जिससे लोग परेशान हुए। आरोप है कि शिकायत के बाद भी लाइन को ठीक नहीं कराया गया है। वसुंधरा सेक्टर एक में गंगाजल की लाइन से शुक्रवार रात बड़ी मात्रा में पानी बहने लगा। स्थानीय निवासियों ने इसकी सूचना जलकल विभाग को दी, लेकिन लाइन की मरम्मत नहीं की गई। पानी काफी तेज बह रहा था, जिससे कुछ ही देर में सड़क पर पानी भर गया। यहां रहने वाले प्रशांत वर्मा ने बताया कि लाइन में लीकेज के कारण पानी कई दिन रिस रहा था, लेकिन शुक्रवार रात पानी काफी तेजी से बहने लगा। सड़क पानी से लबालब हो गई और पानी विनायक अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.