फिरोजाबाद, दिसम्बर 10 -- नहर से अचानक गंगाजल की सप्लाई रुक जाने के कारण शहर में पानी का संकट गहरा गया। शहर के अधिकांश इलाकों में सुबह के साथ-साथ शाम को पानी न मिलने के कारण लोग असमंजस की स्थिति में पड़ गए। बुधवार की सुबह घरों पर पानी न पहुंचने के कारण जलकल विभाग में लोगों का पहुंचना शुरू हो गया। सरस्वती नगर के अलावा विभवनगर, हनुमानगढ़, दुर्गानगर, रामलीला मैदान, नगला मिर्जा बड़ा, नगला मिर्जा छोटा के नगला करनसिंह के अलावा कई पानी का संकट देखा गया। विभागीय अधिकारियों को पानी के संकट की जानकारी लोगों की शिकायत के आधार पर हुई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...