उन्नाव, दिसम्बर 30 -- शुक्लागंज, संवाददाता।सशक्त नारी, समृद्ध प्रदेश के नारे के साथ मंगलवार को गंगाघाट कोतवाली पुलिस ने 'मिशन शक्ति' अभियान के तहत नगर में व्यापक जागरूकता अभियान चलाया। एंटी रोमियो महिला पुलिस दल ने इस दौरान पालिका कार्यालय, न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सहित बाजार, सार्वजनिक स्थलों और राजमार्ग पर मौजूद महिलाओं को सुरक्षा और सहायता से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। पुलिस टीम ने महिलाओं को वीमेन पावर लाइन 1090, ऑनलाइन फैमिली काउंसलिंग, महिला हेल्प डेस्क, महिला रिपोर्टिंग पुलिस चौकी, मिशन शक्ति कक्ष, एंटी रोमियो स्क्वाड और महिला साइबर सेल जैसी सेवाओं के बारे में विस्तार से बताया। उन्हें इन सेवाओं का लाभ कैसे उठाया जा सकता है, इसकी जानकारी भी दी गई। इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति सजग करना और राज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.