गंगापार, जनवरी 14 -- स्वच्छता मिशन के तहत गंगा के किनारे बसे प्रत्येक गांवों में प्रदेश सरकार की ओर से भले ही घर-घर शौचालय दे रखा हो, लेकिन शौच के लिए अधिकांश गांवों के लोग गंगा के किनारे जा रहे हैं। कुछ इसी तरह का हाल छतवा, बिजौरा व टोंस नदी के मदरहा, बरसैता में देखा जा सकता है, जहां के अधिकांश लोग सुबह शाम गंगा तट पर घूमने के बहाने जाते हैं, जहां पहुंचने पर गंगाघाट से कुछ दूरी पर शौच कर घर लौट जाते हैं। कुछ इसी तरह की घटिया हरकत छतवा गंगाघाट शमशान घाट के पास देखा जा सकता है, जहां की दुर्दशा देख दाह संस्कार में शामिल होने वाले लोग मुंह शिकोड़ कर रह जाते हैं। सिरसा गंगाघाट से लगभग दो किलोमीटर दूर स्थित श्मशान घाट छतवा स्थित है, यहां पर दाह संस्कार करने वालों की सुविधा के लिए विधान परिषद सदस्य सहित अन्य जन प्रतिनिधियों ने करोड़ों रुपये देकर ...