बिजनौर, नवम्बर 5 -- नजीबाबाद। गायत्री शक्तिपीठ नजीबाबाद में कार्तिक पूर्णिमा के पावन पर्व पर मां गंगा और माँ गायत्री का पूजन किया गया। इस मौके पर नौ कुण्डीय गायत्री यज्ञ, मुंडन संस्कार सहित षोडश संस्कार भी सम्पन्न कराये गये। बुधवार को शांति कुंज के 16 जनपदों के जोनल कार्यालय गायत्री शक्तिपीठ नजीबाबाद में गंगा स्नान- कार्तिक पूर्णिमा के पावन पर्व पर माँ गंगा, माँ गायत्री का यज्ञ कर नौ कुण्डीय गायत्री यज्ञ सम्पन्न कराया। सुमन त्यागी एवम् दीपक त्यागी ने माँ गायत्री तथा माँ गंगा के चित्रों के सामने दीप प्रज्जवलित कर पवित्र गंगाजल से सभी के ऊपर पवित्रीकरण किया। गायत्री शक्तिपीठ व्यवस्थापक डॉ दीपक कुमार ने कहा कि माँ गायत्री मन को शुद्ध करती है तो माँ गंगा तन को स्वच्छ करती है। गंगाजल कभी खराब नहीं होता। गंगा, गायत्री, गीता, गुरू, वेद भारतीय सं...