मेरठ, दिसम्बर 27 -- मवाना। मवाना क्षेत्र के गांव सठला के पास नसीरपुर गंगनहर पुल पर एक वृद्ध महिला का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाया। शिनाख्त के दौरान उसकी पहचान नसीरपुर निवासी रामेश्वरी के रूप में हुई, जिनकी उम्र लगभग 82 वर्ष बताई जा रही है। उसकी शादी मुजफ्फरनगर जनपद के भोपा थाना क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर में हुई थी। मटौरा चौकी इंचार्ज ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.