मेरठ, मई 24 -- मवाना। दो दिन पूर्व गंगनहर में डूबे दोनों युवकों के शव शुक्रवार शाम बरामद कर लिए गए हैं। पुलिस ने पंचनामे की कार्रवाई की लेकिन परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया जिसके बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिए। परिजन शव लेकर मेरठ रवाना हो गए थे। दो दिन पहले बुधवार को मेरठ के सदर बाजार क्षेत्र के महताब सिनेमा निवासी सुहैल और फरमान अपने 6-7 साथियों के साथ बुधवार को मवाना के बड़ा मैदान में आजाद समाज पार्टी द्वारा आयोजित कार्यक्रम पहुंचे थे। शाम पांच बजे कार्यक्रम समाप्त होने के बाद सभी युवक गंगनहर पर पहुंच गए और नहाने लगे। इस दौरान पांच युवक तेज बहाव में बहने लगे। साथियों द्वारा शहजाद, शान और साजिद को बचा लिया गया, जबकि सुहैल और फरमान डूब गए थे। तभी से उनकी तलाश की जा रही थी। शुक्रवार दोपहर 11:00 बजे के आसपास गंगनहर पुल स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.