रुडकी, मार्च 6 -- गंगनहर में डूबकर लापता हुए दो युवकों का कुछ पता नहीं चला पाया है। गुरुवार को युवकों की तलाश में स्थानीय पुलिस ने जल पुलिस के साथ मिलकर गंग नहर में सर्च अभियान चलाया। पुलिस ने बताया कि एक युवक 23 फरवरी को डूबकर लापता हो गया था। जबकि दूसरा युवक रविवार को पांव फिसलने से डूब गया था। पुलिस युवकों की तलाशी के लिए जल पुलिस के साथ बोट से सर्चिंग अभियान चला रही है। धनौरी चौकी प्रभारी हेमदत्त भारद्वाज ने बताया कि धनौरी के पास गंगनहर में दो मार्च को 18 वर्षीय उवेश निवासी मालपुर जिला बदायूं उत्तर प्रदेश नारियल पकड़ते हुए डूबकर गंगनहर में लापता हो गया। 23 फरवरी को 22 वर्षीय दीपक शर्मा पुत्र राजकुमार निवासी पिण्डरा बागड़ी जिला बलिया उत्तर प्रदेश डूबकर लापता हो गया था। दोनों की तलाश की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.