रुडकी, नवम्बर 26 -- कलियर में अपनी बहन-बहनोई के पास आया लखनऊ निवासी एक युवक बुधवार को गंगनहर में नहाते समय डूबकर लापता हो गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश की। लेकिन उसका कोई सुराग नहीं चल पाया। पुलिस के अनुसार 18 वर्षीय सलमान निवासी बनजारण खेड़ा थाना रहीमबाद लखनऊ उत्तर प्रदेश करीब 15 दिन पहले कलियर में अपनी बहन के पास आया था। बुधवार को सलमान गंगनहर में नहाने गया था। नहाते समय अचानक उसका पैर फिसल गया और वह गंगनहर के तेज बहाव में बह कर लापता हो गया। थाना प्रभारी रविन्द्र कुमार का कहना है युवक की तलाश की जा रही है। उसके परिजनों को सूचना दे दी गई है ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.