रुडकी, फरवरी 7 -- कलियर। गंगनहर में फिसलने से एक युवक डूबकर लापता हो गया, जबकि उसके साथी को जल पुलिस के जवान ने स्थानीय गोताखोर की मदद से सुरक्षित बाहर निकाल लिया। पानी में लापता युवक की तलाश शुरू कर दी है। भगवानपुर निवासी 20 वर्षीय आदित्य पुत्र फोनी और 18 वर्षीय कृष्णा पुत्र राकेश, निवासी अलावलपुर, पिरान कलियर आए हुए थे। इस दौरान दोनों युवक बिजलीघर के पास कांवड़ पटरी की ओर गंगनहर किनारे गए। इसी बीच पैर फिसलने से दोनों युवक गंगनहर में गिर गए और डूबने लगे। घटना की सूचना मिलते ही आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे। जल पुलिस के जवान राधे पाटिल ने तत्परता दिखाते हुए स्थानीय गोताखोर की मदद से कृष्णा को सकुशल बाहर निकाल लिया, लेकिन आदित्य तेज बहाव में बहकर लापता हो गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...