रुडकी, जनवरी 4 -- गंगनहर पटरी की कांवड़ पटरी पर एक कार अनियंत्रित होकर मोहम्मदपुर झाल के समीप गंगनहर में गिर गई। जिससे कार सवार दो युवकों की मौत हो गई है। दोनों युवक मेरठ के रहने वाले थे। जो रुड़की से मेरठ जा रहे थे। पुलिस ने दोनों युवकों के शव और कार को बाहर निकलवाया। जिस जगह हादसा हुआ है वहां तीव्र मोड था। हादसे का कारण तीव्र मोड और घना कोहरा माना जा रहा है। मंगलौर कोतवाली पुलिस को शनिवार रात करीब 11 बजे 112 के माध्यम से मोहम्मदपुर झाल के जेई अमित सैनी ने सूचना दी कि मोहम्मदपुर पावर हाउस के झाल के पास एक कार गंगनहर में गिरी हुई है। मंगलौर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह ने बताया कि सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस और झाल कर्मियों की टीम ने देखा कि ग्रे रंग की कार नहर में उल्टी अवस्था में आधी डूबी हुई थी। गोताखोरों ने गंगनहर...