देहरादून, जनवरी 4 -- रुड़की। गंग नहर पटरी पर मेरठ की ओर से आ रही एक कार मोहम्मदपुर झाल के समीप गंग नहर में गिर गई जिससे कार सवार दो युवकों की मौत हो गई है पुलिस ने कार को बाहर निकलवाया है। दोनों युग को केशव सिविल अस्पताल की मोर्चरी में भिजवा दिए गए हैं। हादसे का कारण कोहरा, तेज रफ्तार और तीव्र मोड़ बताया जा रहा है। दोनों युवक मेरठ के रहने वाले हैं। पुलिस को शनिवार देर रात 112 के माध्यम से मोहम्मदपुर झाल के जेई अमित सैनी ने सूचना दी कि झाल के पास एक कार गंगनहर में गिरी हुई है। मंगलौर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह ने बताया कि सूचना पर पहुंची पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस और झाल कर्मियों की टीम ने देखा कि ग्रे रंग की किया सेल्टोस कार नहर में उल्टी अवस्था में आधी डूबी हुई थी। पानी में तलाशी के दौरान कार के अंदर दो युवक मिले, जो मृत प्रती...