देहरादून, दिसम्बर 13 -- रुड़की। गंगनहर पुलिस ने शनिवार को एक वारंटी को गिरफ्तार किया। इंस्पेक्टर मनोहर भंडारी ने बताया कि आरोपी उस्मान पुत्र लियाकत निवासी तेलीवाला रुड़की काफी समय से वारंट पर फरार चल रहा था। टीम को सूचना मिली कि आरेापी घर पर आया हुआ है। जिसके बाद पुलिस टीम ने दबिश देते हुए आरोपी उस्मान को उसके घर से गिरफ्तार किया। जिसे कोर्ट के समक्ष पेश कर दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...