चक्रधरपुर, फरवरी 9 -- मनोहरपुर, संवाददाता। पश्चिम सिंहभूम जिला के सुदूरवर्ती सारंडा जंगल के बीहड़ मनोहरपुर प्रखंड के गंगदा पंचायत के सोदा गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में स्कूल प्रबंधन समिति (एसएमसी) के सदस्यों एवं ग्रामीणों ने श्रमदान कर टीन की बाउंड्री का निर्माण किया। एसएमसी सदस्यों ने बताया कि शिक्षा विभाग से विगत कई वर्षों से विद्यालय की बाउंड्री निर्माण की मांग कर रहे थे, लेकिन अब तक मांगें पूरी नहीं हो सकीं। स्कूल में बाउंड्री नहीं होने से आवारा पशुओं का विद्यालय परिसर में प्रवेश होता था, जिससे पेड़-पौधों और विद्यालय सामग्री को नुकसान पहुंच रहा था। इस समस्या को देखते हुए एसएमसी सदस्यों और ग्रामीणों ने आपसी सहमति से श्रमदान के माध्यम से बाउंड्री निर्माण का निर्णय लिया और टीन से स्कूल में बाउंड्री बना दिया। मौके पर मुख्य रुप से विद्याल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.