मधुबनी, मई 14 -- झंझारपुर। अररिया संग्राम थाना क्षेत्र के पिपरौलिया पंचायत स्थित खड़ौआ गांव में ढाई साल की ब्याहता सुधा देवी की मौत हो गई। मृतका के नैहर पक्ष के लोग हत्या का आरोप लगा रहे हैं। संदिग्ध अवस्था में मौत की जानकारी पुलिस को मंगलवार शाम 7 बजे के लगभग मिली। तत्काल अररिया संग्राम थाना अध्यक्ष बलवंत कुमार खड़ौआ गांव पहुंचे। थानाध्यक्ष ने बताया कि सुधा की लाश को दोपहर में ही एक बजे के आसपास ही जला दिया गया है। ससुराल पक्ष के लोग अपना घर छोड़कर फरार हैं। थाना अध्यक्ष ने बताया की कुछ लोगों ने मृत्य महिला के बीमार होने की बात कह रहे थे। किसी निजी नर्सिंग होम में भी इलाज किए जाने की बात कही गई। वर्तमान स्थिति में उसकी लाश को दोपहर में ही जला दी गई और ससुराल पक्ष वाले घर से गायब है। देर शाम नैहर पक्ष के सकतपुर में अररिया संग्राम थाना पहुंच...