कौशाम्बी, फरवरी 24 -- कानपुर-कोखराज हाइवे पर सोमवार की देर रात खड़े ट्रेलर में ट्रक ने टक्कर मार दिया। हादसे में ट्रक चालक की मौत हो गई, जबकि ट्रेलर का चालक व उसका खलासी गंभीर रूप से घायल थे। दोनों को मेडिकल कालेज भेजा गया, जहां ट्रेलर चालक को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। नेशनल हाईवे-2 पर कोखराज थाना क्षेत्र के कसिया पश्चिम के सामने देर रात कानपुर से प्रयागराज की तरफ जा रहे ट्रक ने सड़क किनारे खड़े ट्रेलर में पीछे से जबरदस्त टक्कर मार दिया। हादसे में ट्रक चालक अजय कुमार पुत्र देशराज निवासी चकमुगल, जनपद फतेहपुर ट्रक के केबिन में बुरी तरह फंस गया। स्थानीय लोगों ने पुलिस की मदद से चालक को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। वहीं ट्रेलर चालक भंवर सिंह पुत्र मोहन सिंह व खलासी उमेश सिंह पु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.