कौशाम्बी, मार्च 26 -- सैनी, हिन्दुस्तान संवाद। सैनी कोतवाली के पहाड़पुर कोदन गांव के सामने बुधवार को खड़े ट्रेलर में कंटेनर ने जोरदार टक्कर मार दिया। जोरदार टक्कर लगने से कंटेनर में चालक फंस गया। गैस कटर से काटकर चालक को बाहर निकाला गया। चालक को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। हादसे से हाईवे पर जाम लग गया था। पुलिस ने किसी तरह जाम खुलवाया तो लोगों ने राहत की सांस ली। एटा के धाना थाना क्षेत्र के महलावन निवासी 32 वर्षीय अरविंद पुत्र महेश कंटेनर चालक है। बुधवार को अरविंद कंटेनर लेकर प्रयागराज से कानपुर की ओर जा रहा था। जैसे ही वह पहाड़पुर कोदन गांव के सामने पहुंचा। हाईवे किनारे खड़े ट्रेलर से भिड़ गया। जोरदार टक्कर लगने की वजह से कंटेनर की केबिन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। इसमें अरविंद फंस गया था। वह बाहर नहीं निकल पा रहा था। मौके पर मौजू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.