रांची, अप्रैल 21 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। रांची-मुरी मार्ग के गोंदलीपोखर चौक के पास खड़े ट्रेलर में बाइक सवार ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार अभिषेक कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना सोमवार की दोपहर लगभग दो बजे की है। घायल अभिषेक मांडू थाना क्षेत्र के केदला का निवासी है। घटना के बाद सामाजिक कार्यकर्ता सह आजसू नेता जगन्नाथ महतो, सावन महतो, आतिश महतो, जलेश महतो, शिवलाल महतो, सिकंदर अंसारी, सोने करमाली और राजेश महतो आदि ने घायल को सीएचसी अनगड़ा पहुंचाया, जहां से परिजन उसे रांची ले गए। घायल युवक टाटीसिलवे में रहकर पढ़ाई करता है। वह गोंदलीपोखर से टाटीसिलवे की ओर बाइक से जा रहा था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.