हमीरपुर, दिसम्बर 14 -- राठ, संवाददाता। घने कोहरे में पनवाड़ी मार्ग पर तेज रफ्तार बाइक सवार खड़े ट्रक में घुस गए। हादसे में बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। जिन्हें एंबुलेंस ने सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं अन्य हादसे में दो लोग घायल हो गए। मझगवां थानाक्षेत्र के सरगांव निवासी 18 वर्षीय कृष्ण कुमार और 17 वर्षीय साथी सूर्य प्रताप पुत्र उदयप्रताप के साथ रविवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे बाइक से गांव लौट रहे थे। सुबह घना कोहरा होने से बाइक पनवाड़ी मार्ग स्थित मंडी के पास खड़े ट्रक में पीछे से घुस गई। जिससे दोनों युवक घायल हो गए। डॉ.कनिष्ठ माहुर ने बताया कि कृष्ण कुमार के सिर व सूर्य प्रताप के पैर में चोटें आने पर मेडिकल कालेज उरई रेफर कर दिया है। जबकि खरेहटा खुर्द निवासी 50 वर्षीय महेश्वरी, 50 वर्षीय ईश्वर चंद्र सड़क हादसे में घायल हो गए। जहां मह...