श्रावस्ती, जनवरी 2 -- महमूदाबाद। सड़क किनारे खड़े ट्रक में बाइक टकराने से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के दौरान बाइक सवार ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। ट्रक को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। शंकरपुर मजरे सरैया बलदेव सिंह निवासी मुजीब (28) पुत्र महबूब बोरिंग काम के लिए श्रमिक लेने बिरासी गांव जा रहे थे। बिचपरी मोड के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक से उनकी बाइक टकरा गई। टक्कर लगने से मुजीब गंभीर रूप से घायल हो गया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने एंबुलेंस की सहायता से घायल को सीएचसी महमूदाबाद में भर्ती कराया। सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान मुजीब की मौत हो गई। कोतवाल अनिल सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्यवाही की जाएगी।

हिंदी...