उन्नाव, अप्रैल 19 -- फतेहपुर चौरासी, संवाददाता। उन्नाव-हरदोई मार्ग पर पुलिस प्रशिक्षण केंद्र काली मिट्टी चौराहे से पहले शुक्रवार शाम चमड़े से लदे खड़े ट्रक में बाइक घुसने से राजगीर की मौत हो गई। इससे परिजनों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने जांच के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सदर कोतवाली क्षेत्र के कल्याणी देवी लोधनहार मोहल्ला के रहने वाले श्यामू का 25 वर्षीय बेटा अक्षय कुमार राजगीर का कामकर परिवार का भरण-पोषण करता था। तीन साल पहले अक्षय की गंजमुरादाबाद स्थित लहरापुर मजरा ककरिहापुरवा गांव निवासी कन्हैयालाल की बेटी शिवप्यारी से शादी हुई थी। दो दिन पहले शिवप्यारी अपने बच्चों में शिवांगी (2) और दो माह की गुड़िया को लेकर मायके गई थी। शुक्रवार शाम अक्षय पत्नी शिवप्यारी को लेने के लिए बाइक से ससुराल जा रहा था। इसी दरम्यान फ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.