हरदोई, मार्च 11 -- हरदोई। कछौना पुलिस ने चार ऐसे साथी चोरों को गिरफ्तार किया है जो लग्जरी कार से रेकी करने के बाद सड़क के किनारे पेट्रोल पंप व ढाबों के पास खड़े ट्रकों वह अन्य वाहनों से डीजल चोरी करने का काम करते थे। उनके कब्जे से चोरी का डीजल व घटना में प्रयुक्त लग्जरी कार को भी बरामद किया गया है। सीओ सिटी अंकित मिश्रा ने खुलासा करते हुए बताया कि संडीला कोतवाली क्षेत्र के गोगावा उमराव निवासी सलमान ने 9 मार्च 2025 को कछौना थाने में तहरीर दी थी। इसमें बताया कि रैंसों में एक ईंट भट्टे के पास डंपर खराब होने के बाद वह मिस्त्री को लेने संडीला चला गया था। तभी अज्ञात आरोपियों ने उसके डंपर से 150 लीटर डीजल चोरी कर लिया। इस संबंध में कछौना थाने में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई थी। इसके बाद एसपी नीरज जादौन ने इस वारदात का खुलासा करने के लिए टीम का गठन किया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.