लखीमपुरखीरी, जनवरी 27 -- रविवार रात दुकान बंद करके अपने घर जा रहे एक युवक की बाइक सड़क किनारे खड़ी दूसरी बाइक से टकरा गई। इससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कोतवाली क्षेत्र के बिहारीपुरवा गांव का 28 वर्शीय रुस्तम पढ़ुआ थाने के बैरिया गांव की सरकारी शराब की दुकान पर काम करता था। रविवार रात दुकान बंद करके वह बाइक से वापस अपने घर आ रहा था। करीब दस बजे जब वह निघासन कस्बे में पलिया रोड पर गुरू रामदास अस्पताल के सामने पहुंचा, तभी उसकी बाइक सड़क किनारे खड़ी दूसरी बाइक से टकरा गई। तेज टक्कर की वजह से उछला रुस्तम सिर के बल दूर जा गिरा। सिर फट जाने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...