मऊ, जनवरी 31 -- पूराघाट, हिंदुस्तान संवाद। कोपागंज थाना क्षेत्र के भदसा मानोपुर फोरलेन पर शुक्रवार की मध्य रात्रि पहले से खड़ी ट्रेलर में पीछे से अनियंत्रित होकर एक डीसीएम ने टक्कर मार दी। जोरदार टक्कर के बाद डीसीएम चालक गंभीर रूप घायल हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल चालक को ईलाज के लिए सीएचसी कोपागंज पहुंचाया। जहां ईलाज के दौरान डाक्टर ने डीसीएम चालक को मृत घोषित कर दिया। प्रतापगढ़ निवासी चालक 48 वर्षीय राजेश यादव प्रतापगढ़ से संतरा से लदी डीसीएम लेकर गोरखपुर स्थित फल मंडी जा रहा था। शुक्रवार की मध्य रात्रि डीसीएम कोपागंज थाना क्षेत्र के भदसा मानोपुर फोरलेन पर पहुंचा था कि पहले से खड़ी ट्रेलर में डीसीएम ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि डीसीएम के आगे के हिस्से के परखच्चे उड़ गए और चालक डीसीएम के कबिन में...