प्रतापगढ़ - कुंडा, नवम्बर 23 -- परियावां। नवाबगंज थाना क्षेत्र के जगरुप नगर स्थित सूरज धर्मकांटा पर खड़ी 12 ट्रकों से चोरों ने 24 बैटरियां चोरी कर लीं। 22 नवम्बर की रात ट्रक मालिक सूरज कुमार तिवारी निवासी वाजिदपुर ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनकी 12 ट्रकें पिछले 11 महीने से सूरज धर्मकांटा पर खड़ी हैं। जब वह सुबह ट्रकों को देखने पहुंचा तो सभी ट्रकों की 24 बैटरियां चोरी हो चुकी थीं उनके ढक्कन आदि सामान बिखरे पड़े थे। एसओ संतोष कुमार सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है, रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...