भदोही, फरवरी 22 -- सुरियावां, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत सुरियावां के वार्ड नंबर नौ नेहरू नगर मुहल्ले में खड़ंजा मार्ग पर अवैध कब्जा होने का मामला संज्ञान में आते ही रविवार को पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम स्थल पर पहुंची। आपके के अपने हिन्दुस्तान अखबार में रविवार को खबर प्रकाशित होने के चौबीस घंटे के अंदर राजस्व-पुलिस की संयुक्त टीम स्थल पर पहुंच पैमाइश की। राजस्व-पुलिस और नगर पंचायत के अधिकारियों द्वारा शीघ्र ही रास्ता मुहैया कराने का भरोसा दिया गया। रविवार को खबर प्रकाशित होने के बाद मामले को संज्ञान में लेते हुए भदोही सीओ अशोक मिश्र, थानाध्यक्ष मनीष द्विवेदी, चेयरमैन सुरियावां विनय चौरसिया व नायब तहसीलदार स्थल पर पहुंच गए। संयुक्त टीम द्वारा रास्ते की जांच करते हुए राजस्व अभिलेख को देखा गया। टीम की सख्ती को देख विवाद करने वाले...