पीलीभीत, फरवरी 25 -- बीसलपुर। बसारा व जसोली दिवाली में 12 लाख रुपये की लागत से खड़ंजा निर्माण कराए जाने की स्वीकृति मिली है। इसके बाद विधायक विवेक वर्मा ने हवन पूजन कर खड़ंजा निर्माण का शिलान्यास किया। इस मौके पर विधायक ने कहा कि गांव में खड़ंजा पड़ने से विकास होगा और किसानों को अपनी अपनी फसलें ले जाने में भी काफी राहत मिलेगी। इस मौके पर मनोज गुप्ता सहित कई भाजपा कार्यकर्ता व ग्रामीण मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...