देवरिया, फरवरी 24 -- लार, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के बिरनी गांव में क्षेत्र पंचायत द्वारा कराए गए खड़ंजा को उजाड़ने के मामले में एक दर्जन से अधिक क्षेत्र पंचायत सदस्य व ग्राम प्रधानगण ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अमित कुमार सिंह के नेतृत्व में मंगलवार की शाम थाने पहुंचे। सदस्यों ने आरोप लगाया कि खड़ंजा उखाड़े कई दिन हो गया लेकिन शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। विकास खंड लार के बिरनी गांव में में क्षेत्र पंचायत द्वारा पिच सड़क से हरिशंकर यादव के खेत तक खड़ंजा कराया गया था। खड़ंजा को गांव के ही कुछ लोग उखाड़ कर फेंक दिए और ईट लेकर अपने घर चले गए। इस बात की जानकारी होते ही गांव के क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रभाकांत यादव लिखित तहरीर देकर शिकायत पुलिस कप्तान से किया। शिकायत के बाद भी पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई तो लार ब्लाक प्रमुख...