मैनपुरी, जनवरी 8 -- मैनपुरी। आगरा रोड स्थित खानकाह रशीदिया में 134वां ख्वाजा गरीब नवाज रहमतुल्लाह अलैह के उर्स का शुभारंभ हुआ। इस मौके पर परचम कुशाई का जुलूस हाजी अब्दुर्रहमान खां चिश्ती उर्फ बबलू मियां की सरपरश्ती में निकाला गया। जुलूस अपने तयशुदा मार्ग से भ्रमण करता हुआ खानकाह पर समाप्त हो गया। पांच दिन चलने वाले उर्स में हिन्दुस्तान के कोने-कोने से खानकाह में जायरीनों के आने का सिलसिला शुरू हो गया। अजमेर शरीफ के बाद मैनपुरी में ही ख्वाजा गरीब नवाज के उर्स का आयोजन होता है। जिसमें बड़ी संख्या में लोग भाग लेकर अमन चैन की दुआए मांगते हैं। पांच दिन चलने वाले उर्स में हर दिन इस्लामिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। वहीं मशहूर कव्वाल अपनी कव्वालियों से महफिल को रोशन करेंगे। पांचवे दिन उर्स का कुल के साथ समापन होगा। उस दिन बड़ी संख्या में अकीदतमंद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.