अमरोहा, दिसम्बर 31 -- अमरोहा, संवाददाता। ख्वाजा गरीब नवाज मोईन उद्दीन चिश्ती रहमतुल्लाह अलैह के उर्स के सिलसिले में बुधवार को नूरानी महफिल का आयोजन किया गया। कव्वालों ने ख्वाजा की शान में सूफियाना कलाम पेश कर समा बांध दिया। जिसे सुनकर अकीदतमंद झूमने पर मजबूर हो गए। सलात-ओ-सलाम के नजराने पेश किए गए। शहर के मोहल्ला कुरैशी स्थित अलीजान मंजिल में खलीफा माजिद की ओर से इस महफिल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 11 बजे की गई। मशहूर कव्वाल जावेद व हमनवां ने ख्वाजा गरीब नवाज की शान में बेहतरीन कलाम पेश किए। जिसे सुनकर अकीदतमंद झूमने पर मजबूर हो गए। इसके बाद कुल शरीफ संग माहौल नूरानी हो गया। लंगर में बड़ी तादाद में लोग शामिल रहे। दरगाह मियां मौज के सज्जादानशीन हादी अजीम मियां जाफरी ने लोगों को बताया कि ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती अपने चंद मु...