गिरडीह, जनवरी 6 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। गिरिडीह के कार स्टैंड में सोमवार को ख्वाजा गरीब नवाज मोईनुद्दीन चिश्ती की दरगाह पर चल रहे उर्स पर डेग फातिहा का आयोजन हुआ। यह आयोजन कार चालकों ने हर साल की तरह इस साल भी आयोजित किया। इसके पूर्व उल्लेमाओं ने ख्वाजा गरीब नवाज के आदर्शो का पालन करने और उनके बताए नक्शे पर चलने की नसीहत दी। तंजीम अहले सुन्नत के जेनरल सेक्रेटरी इरशाद अहमद वारिस ने कहा कि जो शख्स अल्लाह और उसके वलियों के बताए हुए रास्ते पर चलता है। उसको किसी दूसरे के सामने अपना हाथ फैलाना नहीं पड़ता है। दुनिया भर से लोग अजमेर शरीफ जाकर ख्वाजा की दरगाह पर मुरादें मागते हैं। पूरी दुनिया ख्वाजा गरीब नवाज की मुरीद है। कार्यक्रम के अंत में देश-दुनिया में अमन-ओ-चैन, भाईचारा और खुशहाली की कामना के लिए दुआएं मांगी गईं। सभी ने हाथ उठाकर दुआएं कि ख्वा...